चित्रकला प्रतियोगिता
प्रतियोगिता कोड 02विषय
- 1. भारतीय सांस्कृतिक विरासत में तीर्थंकर ऋषभदेव . इसमें प्रतिभागी अपनी इच्छानुसार भारतीय सभ्यता में तीर्थंकर ऋषभदेव संबंधित किन्हीं दो-तीन पक्षों/विषयवस्तु का चित्रण कर सकता है
लेखन नियम / प्रतियोगिता नियम
- • प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रेजिट्रेशन आवश्यक है। इसके लिए आप Google Form (यहाँ QR CODE) के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कराएं।
- • निम्न बिंदुओं के आधार पर मूल्यांकन होगा: स्पष्ट भाव प्रदर्शन (क्लियर मैसेज), विषय घटकों (सब्जेक्ट्स) का अनुपात, भावनाओं का समावेश, रचना में सुंदरता, रंगों (सभी प्रकार मिक्स) का प्रयोग किया जा सकता है, नवाचार (इनोवेशन)।
- • शीट साइज: A1 (23.4*33.1 इंच) का उपयोग करना है ।चित्र बनाते समय शीट के चारों ओर एक इंच खाली छोड़ना है और उसके अंदर किसी भी डार्क कलर एक इंच मोटी की बाउंड्री बनाना है । कुल मिलाकर चारों ओर से दो-दो इंच जगह छोड़कर चित्र बनाना है ।
- • आयोजन समिति द्वारा नियुक्त समन्वयक को निर्धारित समय के पहले अपनी पूर्ण पेंटिंग (चित्र) अंतिम तिथि 18 मार्च 2026 के पहले सायं 5 बजे तक जमा करा दें और समन्वयक से रसीद प्राप्त कर लें।
- • अपने चित्र की PDF image और समन्वयक से प्राप्त रसीद ब्रोशर में दिए गए व्हाट्सऐप नंबर अथवा Google Form (यहाँ QR CODE) के माध्यम से 18 मार्च सायं 07 बजे तक प्रेषित करें।
- • प्रतियोगिता संबंधी सभी निर्णय में निर्णायक मंडल एवं आयोजक मंडल का निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा इस पर किसी भी प्रकार की कोई आपत्ति स्वीकार नहीं होगी।
पुरस्कार
- • प्रथम — ₹7100
- • द्वितीय — ₹4100
- • तृतीय — ₹2100
सभी प्रतियोगिताएं के विजेताओं का सम्मान समारोह
दिनांक: २२ मार्च 2026, प्रातः 8:30 बजे से 10:00 बजे तक। स्थान: पायनियर कन्वेंट स्कूल, R सेक्टर, महालक्ष्मी नगर, इंदौर।
अधिक जानकारी के लिए संपर्क
- •नीरज कुमार जैन — 9827225340
- •मोहित जैन — 9907777075