← प्रतियोगिताएं

निबंध प्रतियोगिता

प्रतियोगिता कोड 03

विषय

  • 1. भारतीय संस्कृति में तीर्थंकर ऋषभदेव का इतिहास (पुरातात्विक, साहित्यिक एवं अभिलेखों के अलोक में)
  • 2. भारतीय संस्कृति में तीर्थंकर ऋषभदेव का इतिहास: अंतर्धार्मिक (वैदिक, जैन, और बौद्ध) साहित्य की समीक्षा
  • 3. तीर्थंकर ऋषभदेव का जीवनउपयोगी कला और कौशल में योगदान (पौराणिक साहित्य के अलोक में)
  • 4. तीर्थंकर ऋषभदेव का सामाजिक व्यवस्था निर्माण में योगदान (वर्ण व्यवस्था, पारिवारिक संबंधों एवं स्त्री सशक्तिकरण के सन्दर्भ में)
  • 5. तीर्थंकर ऋषभदेव का चतुर्विध संघ चतुर्विध संघ की स्थापना के माध्यम से धर्म और संस्कृति संवर्धन

लेखन नियम

  • निबंध प्रतियोगिता के अंतर्गत पांच विषयों में से किसी एक बिंदु पर निबंध लेखन का कार्य किया जाना अपेक्षित है । विषय का नाम निबंध लेखन जमा करते समय गूगल फॉर्म में भी लिखना होगा।
  • प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रेजिट्रेशन आवश्यक है। इसके लिए आप रजिस्ट्रेशन Google Form (यहाँ QR CODE) के माध्यम से कराएं।
  • शब्द सीमा: अधिकतम 1000 शब्द।
  • हस्तलिखित — पेपर साइज (किसी भी साइज के रूल्ड पेपर)। सुन्दर स्वच्छ लेखन प्रशंसनीय रहेगा।
  • अपने निबंध आलेख को आयोजन समिति द्वारा नियुक्त आपके नजदीक समन्वयक को निर्धारित समय के पहले हार्ड कॉपी अंतिम तिथि 18 मार्च 2026 के पहले सायं 5 बजे तक जमा करा दें
  • अपने निबंध की PDF image Google Form (यहाँ QR CODE) के माध्यम से 18 मार्च सायं 07 बजे तक प्रेषित करें।
  • निबंध लेखन में प्रथम बिंदु प्रस्तावना लिखने के उपरान्त हमारी वेबसाइट में दी गई प्रतियोगिता संदर्भ सामग्री लेकर वेबसाइट के कम से कम पांच संदर्भों के आधार पर द्वितीय बिंदु साहित्य समीक्षा नामक बिंदु 300 शब्दों में आवश्यक रूप से लिखना है । पांचो संदर्भ के नाम पेज नंबर सहित अंतिम पेज पर लिखना है । अन्य बिंदु अपने हिसाब से ले सकते हैं । अंतिम बिंदु उपसंहार होना चाहिए ।
  • प्रतियोगिता संबंधी सभी निर्णय में निर्णायक मंडल एवं आयोजक मंडल का निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा इस पर किसी भी प्रकार की कोई आपत्ति स्वीकार नहीं होगी।

पुरस्कार

  • प्रथम — ₹7100
  • द्वितीय — ₹4100
  • तृतीय — ₹2100

सभी प्रतियोगिताएं के विजेताओं का सम्मान समारोह

दिनांक: २२ मार्च 2026, प्रातः 8:30 बजे से 10:00 बजे तक। स्थान: पायनियर कन्वेंट स्कूल, R सेक्टर, महालक्ष्मी नगर, इंदौर।

अधिक जानकारी के लिए संपर्क

रजिस्ट्रेशन — फॉर्म खोलें
उत्तर जमा करें — फॉर्म खोलें
📖 संदर्भ एवं अध्ययन सामग्री